Sunday, May 17, 2026
Latest:
क्षेत्रीय खबरें

प्रदेश सरकार के खिलाफ अभाविप सड़क पर

कटनी।वैसे तो अभाविप को भाजपा समर्थित छात्र संगठन कहा जाता है लेकिन गाहे-बगाहे अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन कर अभाविप अपनी गैर राजनीतिक छवि बनाने की कोशिश करती रहती है। इसी का उदाहरण आज देखने को मिला जब प्रदेश स्तर पर सरकार के खिलाफ अभाविप ने चकाजाम कर सरकार को आड़े हाथों लिया। कटनी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज गर्ल्स कालेज के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की साथ ही महिला सुरक्षा, छात्रवृत्ति, सहित कई बिन्दुओं को लेकर मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। करीब एक घंटे तक अभाविप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अविनाश गुप्ता, अजय माली, अनुनय शुक्ला, कृष्णा तिवारी, यशस्वी त्रिपाठी, आदेश सोनी, अखिल मिश्रा, सौरभ शुक्ला, शुभान अली, राघवेंद्र खरे, भानु दुबे, प्रियंका शुक्ला, आकृति दुबे, जुनैद हुसैन, अनिल पटेल, प्रादुम यादव, सिप्तेन रजा, हिमांशु वर्मा, नितेश गौतम, अमन ददरहा, आर्यन उरमलिया, यश कोहली, मोहित खूबचंदानी, संतोष निषाद, कुणाल सिंह, अतिन अग्रवाल, सुजीत जायसवाल, योगेश अग्रहरि, पवन दक्ष, अमन पांडे, सुलेख अवस्थी, सुयश खरे, गौरव ब्रम्हवंशी, राज दुबे, शुभम तिवारी, देवेंद्र कुशवाह, निखिल गुप्ता, शानू शुक्ला, प्रतीक कंदेले, आयुष सोनी, सुधांशु जैन, शुभम कोल, अमन सिंह चौहान संकेत जैन, स्वपनिल जैन, राज सोनी, शिवम यादव, राहुल गुप्ता, दीपक साहू, विशाल कुमार सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

One thought on “प्रदेश सरकार के खिलाफ अभाविप सड़क पर

Leave a Reply