jabalpur

प्रदेश की पहली विधि ई-लायब्रेरी का शुभारंभ

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 61वें स्थापना दिवस पर प्रदेश की पहली विधि ई-लायब्रेरी का शुभारंभ बुधवार को सिल्वर जुबली हॉल में किया गया। इस मौके पर हाईकोर्ट के चीएफ जस्टिस हेमंत गुप्ता ने कहा कि खास तौर पर जूनियर अधिवक्ताओं के िलए ई-लायब्रेरी मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा शुरू की गई देश की प्रथम अधिवक्ता परिवार कल्याण योजना का लाभ भी आज से दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को इससे जुड़ना चाहिए। सीजे ने एक और सौगात देते हुए नए महत्वपूर्ण एप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का पूरा रिकॉर्ड, सारे अंतवर्ती तथा अंतिम आदेश एक क्लिक में हासिल हो सकेंगे। उन्होंने हाईकोर्ट परिसर में और नए टच स्क्रीन काउंटर्स स्थापित करने की भी घोषणा की। इससे पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति का स्वागत करते हुए बार के अध्यक्ष आदर्शमुनि त्रिवेदी ने पिछले 60 वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान सचिव शशांक शेखर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र ितवारी, पूर्व सचिव मनीष तिवारी, पूर्व अध्यक्ष उमाकांत शर्मा, अनिल खरे ने चीफ जस्टिस का स्वागत किया।
सचिव ने दिए 1.10 लाख – ई-लायब्रेरी के िलए सचिव की ओर से 1 लाख 10 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई है। सीजे से अपने उद््बोधन के दौरान इसके लिए उनकी प्रशंसा भी की।

Leave a Reply

Back to top button