पेपर देने गई छात्रा से इस अतिथि शिक्षक ने की छेड़खानी

जबलपुर। जिले के समीपी चरगवंा थाने के अंतर्गत एक स्कूल में पेपर देने गई एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ एक शिक्षक ने उस समय बुरी नियत से छेड़खानी कर दी जब वह बस से उतरने के बाद पैदल स्कूल जा रही थी इसी दौरान मनचला शिक्षक छात्रा का पीछा करते हुये उसके पास पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी कर दी।
घटना के बाद छात्रा जब अपने घर पहुंची तो उसने इस मामले की पूरी जानकारी अपने परिजनो को दी गई परिजनों ने पूरी व्यथा सुनने के बाद वह पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
इस संबंध मेंं चरगवंा थाना प्रभारी शिव राम तरोले ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत की रहने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा समीपी ग्राम गंगई के स्कूल में पेपर देने के लिये बस पर सवार होकर गई हुई थी वह गंगई ्रग्राम में बस से उतरने के बाद जब वह पैदल स्कूल जा रही थी इसी दौरान वहां पूर्व से खड़ा बगरई स्कूल का एक अतिथि शिक्षक द्वारा उक्त छात्रा का पीछा करते हुये उसे बीच रास्ते मे रोक लिया और उसके साथ बुरी नियत से छेड़खानी करने लगा तब छात्रा ने उसकी इस बात का विरोध किया तो मनचले शिक्षक ने छात्रा के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गया छात्रा ने घर आने के बाद यह जानकारी अपने परिजनो को बताई जिसके आधार पर पीड़ित पक्ष द्वारा मनचले शिक्षक के विरूद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।








