katni

पेड़ पौधे हमारे जीवन में किसी संजीवनी से कम नहीं-कलेक्‍टर

कटनी। सभी को समझना चाहिए कि पेड़ पौधों से ही हमारा जीवन है। पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और स्वयं हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं।

जिला अस्‍पताल में लहलहाएंगे औषधीय पौधे

 हम किसी प्रकार की बीमारी का इलाज करवाते हैं तो बहुत सारा रूपया खर्च होता है लेकिन पेड़-पौधे बिना फिजूल खर्च किये बड़ी से बड़ी बीमारी को दूर करने में हमारी मदद करते हैं।

WhatsApp Image 2018 09 10 at 7.54.06 PM

आज हमारे देश में आयुर्वेद के द्वारा बहुत सारी बीमारियां दूर हो रही है। जो बीमारियां पुरानी है वह भी जड़ से खत्म हो रही है आयुर्वेद में पेड़ पौधों का विशेष योगदान है।

WhatsApp Image 2018 09 10 at 7.54.18 PM

WhatsApp Image 2018 09 10 at 7.53.55 PM

कुछ ऐसे ही विचार कलेक्टर केवीएस चौधरी ने जिला चिकित्सालय परिसर में जनपरिषद द्वारा विकसित किये जा रहे हर्बल गार्डन का लोकार्पण करते हुए व्यक्त किये। कलेक्टर ने इस मौके पर औषधीय पौधों का रोपण भी किया।95e2d69b 04bd 4664 9e91 420d3f263ba3

 

कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ एस के निगम ने हर्बल गार्डन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे अस्पताल के लिए यह अनोखी और अद्भुत पहल है। सिविल सर्जन डॉ. एस.के. शर्मा ने भी जनपरिषद के प्रयासों को साधुवाद दिया।

 

जनपरिषद के सभी सदस्यों के साथ मिलकर 50 औषधिय पौधे लगाए। इनमें त्रिवेणी, आंवला, नीम, अर्जुन, आम, जामुन, नींबू , अनार अमलतास आदि के पौधे शामिल थे। कलेक्टर केवीएस चौधरी ने कहा कि यह एक सुखद पहल है। इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से लोगों का पर्यावरण के प्रति रुझान बढ़ेगा। साथ ही हॉस्पिटल सौंदर्यीकरण में वृद्धि होगी।

f2973551 5db1 4d38 9a7a 852941bd4d52

जनपरिषद वूमन विंग राष्ट्रीय सचिव शिल्पी सोनी ने कहा कि पेड़ों से अच्छा मित्र कोई नहीं हो सकता। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम एक औषधीय पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

 

इस अवसर पर सूत्रधार प्रकाश प्रलय ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि जिला अस्पताल के हर विभाग में ऐसे ही औषधय पौधे लगाए जाएं जिससे वह उसकी देखभाल कर सकें। जन परिषद अध्यक्ष मीना चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ यशवंत वर्मा नेत्र रोग विशेषज्ञ, केवी श्रीवास्तव, डॉ राजेन्द्र ठाकुर आर एम ओ,डॉ सुनीता वर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ एस वी सोनी, डॉ एस के शुक्ल, डॉ अशोक , डॉ आर के रविदाडा, जनपरिषद जिला ईकाई अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव प्रखर, सचिव अजय खरे, मनोज बर्मन गीता पाठक, सीमा चौधरी, रीता बर्मन, नगीना सोनी, गीतांजली श्रीवास्तव, जानकी पमनानी, ममता गर्ग, नीलम जगवानी, संगीत जायसवाल, अनुराग त्रिसोलिया, तानिष्क चौधरी, इन्दू पाठक, अर्चना सोनी,निधी सिन्हा, उषा पमनानी सहित अस्पताल के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Back to top button