FEATUREDउत्तरप्रदेश

पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे का भड़काऊ वीडियो वायरल, कार्यकर्ताओं से कहा- लाठी-डंडे लेकर रहें तैयार

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर घमासान जारी है। गोंडा में पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे का भड़काऊ वीडियो वायरल हुआ है। पूर्व विधायक कार्यकर्ताओं को लाठी डंडो के साथ तैनात रहने की सलाह दे रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे अपने निजी स्कूल में सपा कार्यकर्ताओं को टिप्स दे रहे हैं। उनके टिप्स देते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

वीडियो में पूर्व विधायक लाठी डंडों के साथ तैनात रहने की सलाह दे रहे हैं। लाठी ना होने पर स्कूल परिसर से लेने की सलाह दे रहे हैं। वायरल वीडियो में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर लाठी लेकर चलते दिखाई दे रहे हैं।

इससे पहले सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी हुई थी। सपा नेता बैजनाथ दुबे मीडिया के सामने शुक्रवार को ही गांधीगिरी और अहिंसा की बात कर रहे थे।

आपको बता दें कि नामांकन के दिन पूर्व विधायक बैजनाथ नाथ दुबे पर हमला हुआ था। जब वे सपा समर्थित पंकज गोस्वामी का पर्चा दाखिल कराने कटरा ब्लॉक में गए थे। इस ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर चुनाव हो रहा है।

इसके लिए पूर्व विधायक कार्यकर्ताओं को लाठी डंडे लेकर पहुंचने की अपील कर रहे हैं। बैजनाथ दुबे ने इसे भाजपा की साजिश बता रहे हैं, जबकि वीडियो में वह कार्यकर्ताओं को भड़काते नजर आ रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम