Site icon Yashbharat.com

पूर्व कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, नगर निगम चुनाव को लेकर कहा ऐसा

IMG 20210110 WA0038

सागर। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री और नगर निगम चुनाव के प्रभारी श्री पी सी शर्मा शहर- जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसजनों से मुलाकात की तथा नगर निगम चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।
नगर निगम चुनाव की तैयारियों की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली

कार्यकर्ता को चुनाव में खुद की जीत तय करने के लिए काम करना चाहिए

भूमि पूजन का पत्थर तोड़े जाने की घटना पर पीसी शर्मा ने कलेक्टर से जताया आक्रोश, कार्यवाही की मांग की

सागर प्रवास के दौरान वे विभिन्न कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने उनके निवास पर भी पहुंचे।इस दौरान उनके साथ सह प्रभारी मनीषा दुबे भी उपस्थित रहीं। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने सूत की माला से उनका स्वागत कर आगवानी की।
सागर प्रवास पर पहुंचे मध्यप्रदेश सरकार के विधि एवं विधाई कार्य तथा जनसंपर्क विभाग के पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी से नगर निगम चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली।
इस संबंध में उन्होंने चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की व्यवस्थित सूची बनाकर प्रस्तुत करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि वास्तव रूप में चुनाव सिर्फ कार्यकर्ता ही जीतना और हारता है। प्रत्याशी तो सिर्फ एक चेहरा होता है।
इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनाव में खुद की जीत तय करने के लिए काम करना चाहिए। सह प्रभारी श्रीमती मनीषा दुबे ने भी यहां के कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की। नगर निगम चुनाव प्रभारी श्री पी सी शर्मा एवं सह प्रभारी मनीषा दुबे के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत तथा मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से जिला ग्रामीण प्रभारी सुरेंद्र सुहाने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे तथा अमित दुबे राम मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक दीनदयाल तिवारी भैयन पटेल अतुल नेमा डॉ सीपी तिवारी आशीष ज्योतिषी पं लक्ष्मीनारायण सोनकिया नरेश चौबे फिरदोस कुरेशी लीलाधर सूर्यवंशी ताहिर खान आदिल राइन शुभम उपाध्याय अनुराग जोसेफ बिल्ली रजक नरेश सनकत अजीम खान विनोद कोरी शालू खान अभिषेक पाठक शाहबाज कुरेशी चमन खान क्या मैं कांग्रेसी उपस्थित थे।
पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने कांग्रेसजनों के साथ जिला कांग्रेस पदाधिकारी महेश प्रजापति के काकागंज स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी मां के निधन पर अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।
पीसी शर्मा ने सेवादल के प्रदेश पदाधिकारी राजाराम सरवैया तथा मोतीनगर चौराहे के पास मनोज पवार के निवास पर भी पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय निवासियों ने उनका स्वागत भी किया। इसके पश्चात श्री पी सी शर्मा सड़क मार्ग से भोपाल को रवाना हो गए।

Exit mobile version