पुलिस ने नकली आयकर आयुक्त को किया गिरफ्तार

उज्जैन। उज्जैन की माधवनगर थाना पुलिस ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को नौकरी दिलाने के बहाने ठगने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम दीपक बैरवा है जिसने केसर बाग कालोनी निवासी सत्यनारायण से सरकारी नौकर दिलाने के बहाने एक लाख रुपये ले लिए थे। फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने दीपक बैरवा को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित द्वारा उपयोग की जाने वाली इनोवा कार को भी जब्त कर लिया है। कार पर आयकर आयुक्त इंदौर की प्लेट लगी है। पुलिस को आशंका है कि दीपक और भी लोगों के साथ इस तरह की ठगी कर चुका है, फिलहाल मामले उससे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। News Updating…

Exit mobile version