Site icon Yashbharat.com

पुजारियों को पूजा और कर्मकांड सिखाएगी मध्यप्रदेश सरकार

teach rituals to priest 201874 94044 04 07 2018 m

 इंदौर। राज्य सरकार शासन की देखरेख में चलने वाले विभिन्न देव स्थानों और मंदिरों के डेढ़ हजार पुजारियों को विशेष पर्व और त्योहारों पर की जाने वाली पूजा विधि, अनुष्ठान और कर्मकांड सिखाने जा रही है। उन्हें पंचांग पढ़ना भी सिखाया जाएगा।

प्रदेश का धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश तीर्थस्थान एवं मेला प्राधिकरण के जरिये यह प्रशिक्षण देने जा रहा है। सरकार इस प्रशिक्षण के माध्यम से पुजारियों की ज्ञान की क्षमता को बढ़ाना चाहती है। प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के सात केंद्रों का चयन किया गया है।

इनमें इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, सतना, शिवपुरी, टीकमगढ़ और विदिशा शामिल हैं। इन केंद्रों पर पुजारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। ये दो दिवसीय प्रशिक्षण 15 जुलाई से शुरू होगा। प्राधिकरण ने प्रशिक्षण स्थल, पुजारियों के ठहरने आदि का इंतजाम करने की जिम्मेदारी संबंधित केंद्र के कलेक्टरों को सौंपी है।

Exit mobile version