
PM Modi Brigade Maidan Rally LIVE: कोलकाता के एतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड मैदान में भाजपा की बड़ी रैली होने जा रही है। रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 2 बजे रैली को संबोधित करेंगे। खास बात यह भी है कि इससे पहले 12 बजे मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा की सदस्यता लेंगे। प्रदेश के पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने इसकी पुष्टि कर दी है। मिथुन चक्रवर्ती देर रात कोलकाता पहुंच गए थे। मिथुन दा ने हालांकि रात में अपने पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन यह जरूर कहा है कि रविवार को वे कोई धमाका कर सकते हैं। भाजपा ने इस रैली के लिए खास बंदोबस्त किए हैं। प्रदेश के पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि यह अब तक की सबसे बड़ी रैली होने जा रही है।
सौरव गांगुली ब्रिगेड ग्राउंड की रैली में शामिल नहीं होंगे: मिथुन चक्रवर्ती के साथ ही पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के नाम भी उन बड़ी हस्तियों में लिया जा रहा था, जो इस रैली के दौरान भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मिथुन चक्रवर्ती तो भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं, लेकिन सौरव गांगुली को लेकर चर्चा है कि वे इस रैली में नहीं पहुंचेंगे।
रैली के लिए की गईं खास तैयारियां
कोलकाता पुलिस के साथ-साथ विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की नियुक्ति
रविवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड क्षेत्र के पास ट्राम की आवाजाही को बंद है।
पोडियम के सामने चार-स्तरीय बैरिकेड्स लगाए
मुख्य मंच के साथ दो और छोटे मंच होंगे, एक स्थानीय भाजपा नेताओं के लिए, दूसरा मीडियाकर्मिंयों के लिए।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। इस बार यहां आठ चरणों में चुनाव होंगे। 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग है और 29 अप्रैल को अंतिम मतदान होगा। मतों की गिनती 2 मई को होगी।








