Site icon Yashbharat.com

पीएम मोदी आज कर्नाटक में करेंगे पांच डीआरडीओ युवा वैज्ञानिक लैबोरेटरी का उद्घाटन

modi

रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कर्नाटक दौरे के दौरान पांच डीआरडीओ युवा वैज्ञानिक लेबोरेटरी का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो और तीन जनवरी को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। आज वह टुमकुर में स्थित सिद्धगंगा मठ भी जाएंगे।

पीएम मोदी बृहस्पतिवार को पांच डीआरडीओ युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री सिद्धगंगा मठ भी जायेंगे जहां वह श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी के एक स्मारक संग्रहालय की आधारशिला रखे जाने वाली पट्टिका का अनावरण करेंगे।

इसके अलावा पीएम मोदी तुमकुर में एक सार्वजनिक सभा में कृषि कर्मण पुरस्कार वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री प्रगतिशील किसानों के लिए कृषि मंत्री के कृषि कर्मण पुरस्कार भी देंगे। इस कार्यक्रम में दिसंबर 2019-मार्च 2020 के लिए पीएम-किसान (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि) की तीसरी किस्त जारी की जाएगी। इससे लगभग छह करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।

Exit mobile version