पिपरौध: दर्दनाक हादसा- वाहनों की भिड़ंत में एक की मौत

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत पीरबाबा व पिपरौध के बीच देररात वाहनों की आपसी भिड़ंत में पिकअप वाहन के कंडक्टर की मौत हो गई।
वाहनों के बीच भिड़ंत इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा पुलिस को उसके अंदर फंसी कंडक्टर की लाश को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाना पड़ा।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक एलपीटी गाड़ी क्रमांक एम.पी.17जी-0988 देररात पीरबाबा व पिपरौध के समीप सड़क पर बिगड़े खड़े ट्रक से टकरा गई और उसके पीछे चल रहा पिकअप वाहन क्रमांक एम.पी.17जी-3384 जाकर भिड़ गया।
जिसके कारण पिकअप वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके अंदर कंडक्टर रीवा जिले के ग्राम गाजीपुर निवासी रामनिवास पटेल की मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे आरक्षक भुवनेश्वर बागरी व अनिल विश्वकर्मा के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि पिकअप वाहन के अंदर कंडक्टर की लाश बुरी तरह फंसी हुई थी। जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को अलग करवाकर बाहर निकाला। पिकअप वाहन रीवा निवासी सुशील पटेल का बताया जा रहा है। पुलिस ने कंडक्टर का शव परीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच कर रही है।








