Monday, April 6, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

पापा ने बेटी के लिए बनाया Job Resume, आप भी पढ़ हो जाएंगे लोट-पोट

इंगलैंड की रहने वाली लॉरेन मोर ने खुद अपना यह बायोडेटा ट्विटर पर शेयर किया है। लॉरेन ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, मुझे याद दिलाएं कि मैं अपने पिता को कभी अपनी सीवी बनाने के लिए नहीं कहूं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब लॉरेन ने अपने पिता से बायोडेटा बनाने के लिए कहा था, तो पिता ने शर्त रखी थी कि वह इसमें सबकुछ सच लिखेंगे। लिहाजा, उन्‍होंने बेटी की योग्यता, कार्य अनुभव, कौशल और गुणों के बारे में इतना कुछ लिखा है कि आपको हंसी आएगी।
लॉरेन के बायोडेटा में लिखा है कि वह हाई स्‍कूल में विषयों में फेल हुई हैं। उनके कार्य अनुभव में ब्राउजिंग फेसबुक और किसी की बात नहीं सुनना लिखा है। स्किल और गुणों में आलसी, अनजान और अशिष्ट जैसी बातें लिखी हुई हैं। साथ ही यह भी कि लॉरेन पर किसी बात या किसी का बात का कोई फर्क नहीं पड़ता।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply