Site icon Yashbharat.com

पाक ने फिर किया सीसफायर का उल्लंघन गश्त लगा रहे सैनिकों पर की फायरिंग 3 जवान शहीद

sena

जम्मू। कश्मीर में अपनी नापाक हरकते दिखाने वाले पाक ने एक बार फिर से कायराना कदम उठाया है। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में घात लगाकर सीमा पार से फायरिंग की है। इस हमले में इलाके में गश्त कर रहे दो जवान और एक अधिकारी शहीद हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने शनिवार को एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कश्मीर के केरी सेक्टर में फायरिंग कर दी। यह फायरिंग घात लगाकर की गई थी और उनके निशाने पर इलाके में गश्त कर रहे 120 इंफेंट्री ब्रिगेड के जवान थे।

अचानक हुई फायरिंग में गश्त कर रहे दो जवान और एक अधिकारी शहीद हो गए। भारतीय सेना ने पाक की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Exit mobile version