Tuesday, May 26, 2026
Latest

Kathua Terror Attack: सेना के गश्ती दल पर बदनोता में आतंकियों का हमला, पांच जवान शहीद; घात लगाकर की फायरिंग

Kathua Terror Attack: सेना के गश्ती दल पर बदनोता में आतंकियों का हमला, पांच जवान शहीद; घात लगाकर की फायरिंग की। कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान हो गए वहीं कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। घायल जवानों को पीएचसी बदनोता में प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना का यह वाहन इलाके में गश्त पर था जिसे आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। आतंकियों की ओर से ग्रेनेड फैंका गया जिसके बाद गोलाबारी शुरू कर दी गई। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। अंतिम समाचार मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला जारी था। हालांकि जवानों के बलिदान होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम