MP के बच्चों को मिलेगी दुबई जैसी हाई-टेक शिक्षा-CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, इंदौर-भोपाल में खुलेंगे AI और कोडिंग वाले K-12 इंटरनेशनल स्कूल
MP के बच्चों को मिलेगी दुबई जैसी हाई-टेक शिक्षा-CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, इंदौर-भोपाल में खुलेंगे AI और कोडिंग वाले K-12 इंटरनेशनल स्कूल
भोपाल/दुबई (Yashbharat.com)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित ‘एआईएम कांग्रेस-2026’ (Annual Investment Meeting) के तीसरे दिन वैश्विक शिक्षा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ‘जेम्स एजुकेशन’ (GEMS Education) के चेयरमैन-फाउंडर सनी वर्की से उच्चस्तरीय मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने प्रदेश की शिक्षा नीति, सांदीपनि स्कूलों और नवाचारों पर चर्चा की तथा वर्की को मध्यप्रदेश में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS)-2027 के लिए आमंत्रित किया।
इंदौर और भोपाल में खुलेंगे इंटरनेशनल K-12 स्कूल
दुबई में हुई इस बैठक में तय हुआ कि जेम्स एजुकेशन कंपनी मध्यप्रदेश के प्रमुख और विकासशील शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के K-12 स्कूल कैंपस स्थापित करेगी। कंपनी ने शुरुआती चरण में इंदौर और भोपाल में अपने विश्वस्तरीय स्कूल खोलने में विशेष रुचि दिखाई है।
हाई-टेक करिकुलम और स्किल्स पर रहेगा जोर
जेम्स एजुकेशन कंपनी मध्यप्रदेश में अपने नेटवर्क के जरिए शिक्षा व्यवस्था को नया रूप देगी:
-
फ्यूचर-रेडी प्रोग्राम्स: कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग, STEM एजुकेशन और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे आधुनिक विषय पढ़ाए जाएंगे।
-
टीचर ट्रेनिंग और लीडरशिप: संस्थागत गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण और स्कूल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम दिए जाएंगे।
-
नेशनल व इंटरनेशनल करिकुलम: स्थानीय जरूरतों और भविष्य की मांग के अनुसार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम लागू किए जाएंगे।
दुनिया की सबसे बड़ी निजी शिक्षा प्रदाताओं में से एक है कंपनी
जेम्स एजुकेशन के चेयरमैन सनी वर्की ने बताया कि उनकी कंपनी दुनिया के सबसे बड़े निजी K-12 एजुकेशन प्रोवाइडर्स में से एक है।
-
स्थापना: वर्ष 2000 में स्थापित इस कंपनी का मुख्यालय दुबई में स्थित है।
-
ग्लोबल प्रेजेंस: कंपनी का नेटवर्क मिडिल ईस्ट, एशिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के कई देशों में फैला हुआ है। MP के बच्चों को मिलेगी दुबई जैसी हाई-टेक शिक्षा-CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, इंदौर-भोपाल में खुलेंगे AI और कोडिंग वाले K-12 इंटरनेशनल स्कूल
‘चुगली’ को बनाया करोड़ों का बिजनेस- 67 साल की दादी मोहल्ले के राज बेचकर बनीं 2 मकानों की मालकिन








