Latest

‘नाराज फूफा जी अब ट्रकों पर चिल्लाएंगे…’ वडोदरा में PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला; 35,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

‘नाराज फूफा जी अब ट्रकों पर चिल्लाएंगे…’ वडोदरा में PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला; 35,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

वडोदरा/भोपाल (Yashbharat.com)। गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल कार्यक्रम ‘नमो फॉर विकसित भारत’ का भव्य आयोजन हुआ। महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। प्रधानमंत्री ने यहां युवाओं (Gen-Z) से संवाद किया और शहर के लोगों की सेवाभाव व स्वच्छता अभियान की खुलकर तारीफ की।

35,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा से देश को 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें सबसे प्रमुख 2,800 किलोमीटर से अधिक लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (Dedicated Freight Corridor) प्रोजेक्ट का काम पूरा होना और इसकी अंतिम कड़ियों का जुड़ना है।

2014 से पहले फाइलें लटकती थीं, हमने काम को दी गति: PM

पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर पर 2004 में विचार हुआ और 2006 में कंपनी बनी, लेकिन 2014 तक फाइलें ही अटकती, लटकती और भटकती रहीं। 2014 में सरकार में आने के बाद इस परियोजना को रफ्तार दी गई।

  • मालगाड़ियों की स्पीड हुई दोगुनी: पहले जो मालगाड़ी 100 किमी का सफर तय करने में 6.30 घंटे लेती थी, अब वह आधे से भी कम समय में यह दूरी पूरी कर लेती है।

  • ट्रैफिक में सुधार: आज पूर्वी और पश्चिमी फ्रेट कॉरिडोर पर रोजाना 430 से अधिक मालगाड़ियां फर्राटा भर रही हैं।

विरोधी ‘फूफा जी’ अब ट्रकों के नाम पर चिल्लाएंगे

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि हाल ही में जेएनपीटी (JNPT) पोर्ट मुंबई से वडोदरा तक डबल स्टैक कंटेनर मालगाड़ी चलाई गई, जिसने एक बार में ही 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर का सामान पहुंचा दिया। उन्होंने कहा, “अब ये जो नाराज फूफा जी हैं, वे चिल्लाएंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा? अब इन फूफा जी को नया काम मिल गया है।”

मैन्युफैक्चरिंग और मेड इन इंडिया एयरक्राफ्ट का केंद्र बना वडोदरा

पीएम मोदी ने बताया कि देश के पहले ‘मेड इन इंडिया’ मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-295 की पहली फ्लाइट वडोदरा के आसमान में उड़ चुकी है। इसके अलावा रेल कनेक्टिविटी को मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के दूरदराज आदिवासी इलाकों तक तेजी से पहुंचाया जा रहा है।’

बछ बारस 2026: संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है यह व्रत, जानें पूजा में गणेश जी की कथा का महत्व और पूरी पौराणिक कहानी

Back to top button