Site icon Yashbharat.com

पाकिस्तान जेल में बंद एमपी के जितेंद्र का इंतजार खत्म, जल्द होगी वतन वापसी

Seoni Boy in Pakistan Jail

नेशनल डेस्‍क। पाकिस्तान की जेल में बंद मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में रहने वाले जितेंद्र अर्जुनवार के वतन वापसी की उम्मीद जागी है. भारत ने जितेंद्र की राष्ट्रीयता की पुष्टि कर दी है. अब भारत को इस मसले पर पाकिस्तान के जवाब का इंतजार है. माना जा रहा है कि जितेंद्र की जल्द ही अपने वतन लौटकर आ जाएगा.

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट में रहने वाला जितेंद्र सन 2012 में अपने घर से भाग गया था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस थाने पर दर्ज कराई थी. काफी समय बाद जितेंद्र के पाकिस्तान जेल में बंद होने का खुलासा हुआ था.

दरअसल, पाकिस्तान सीमा सुरक्षा एजेंसियों ने जितेंद्र को अगस्त 2013 में भारतीय सीमा से 35 किलोमीटर दूर सिंध छावनी के पास से गिरफ्तार किया था. बाद में उसे जुवेनाइल जेल में बंद कर दिया गया था. बताया जाता है कि अर्जुन सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित है. उसे पाकिस्तान की अदालत ने डेढ़ साल की सजा सुनाई थी, जो 2014 में पूरी हो चुकी थी.

जितेंद्र सजा पूरी होने के बावजूद जेल में बंद रहने को मजबूर था, क्योंकि उसकी राष्ट्रीयता की पहचान किए जाने की प्रकिया पूरी नहीं हुई थी.

भारतीय उच्चायोग के सूत्रों ने न्यूज18 को बताया कि भारतीय खेमे को अब पाकिस्तान के जवाब का इंतजार है. सूत्रों ने यह भी बताया कि उच्यायोग के जरिए ही जितेंद्र की वतन वापसी की प्रकिया पूरी की जाएगी.

Exit mobile version