कटायेघाट में अभाविप का स्वच्छता अभियान, सेवा और संस्कार का दिया संदेश
कटायेघाट में अभाविप का स्वच्छता अभियान, सेवा और संस्कार का दिया संदेश
कटनी-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), जिला कटनी द्वारा सामाजिक दायित्व के निर्वहन एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कटाय घाट स्थित धार्मिक स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने घाट परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।
कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर परिसर में फैले कचरे एवं प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित किया तथा उसका उचित निस्तारण किया। साथ ही श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सहभागी बनने का आग्रह किया।
इस अवसर पर अभाविप के विभाग संयोजक सीमांत दुबे ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवन शैली और संस्कार का अभिन्न हिस्सा है। धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
जिला संयोजक संजय कुशवाहा ने बताया कि अभाविप समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों के माध्यम से युवाओं में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
अभियान में अभाविप के नगर मंत्री अवध पांडे,सह मंत्री आदेश त्रिपाठी,सक्षम सोनकर ,सृजन चौदहा,विनायक गौतम,समर्पण झा सोशल मीडिया प्रभारी सुमित रजक आदि कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।