पाकिस्तान के सिंध में पहली बार दीपावली पर रहेगी सार्वजनिक छुट्टी

2017 10image 19 56 361184000diwaliinpak ll

कराची : पाकिस्तान में सिंध प्रांत की सरकार ने दीपावली के मौके पर 19 अक्टूबर गुरुवार को हिन्दू समुदाय के लिए सार्वजनिक अवकाश की आज घोषणा की।
द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक सिंध प्रांत की सरकार ने इस आशय की आधिकारिक सूचना जारी की है, जिसमें कहा गया कि इस मौके पर हिन्दू समुदाय के लिए प्रांतीय सरकार के प्रशासनिक दायरे के अधीन सभी सरकारी, स्वशासी, अर्ध-स्वशासी संस्थानों,निगमों और स्थानीय परिषदों में दीपावली अवकाश रहेगा।

इसे भी पढ़ें-  शेख हसीना की पैदल बांग्लादेश वापसी की तैयारी: बेनापोल बॉर्डर से लाखों कार्यकर्ताओं के साथ ढाका कूच का प्लान

Leave a Reply