Site icon Yashbharat.com

पर्वों के मद्देनजर जबलपुर पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा एक्शन में, पहुंचे जिले के ग्रामीण थानों में

IMG 20200826 WA0016

आशीष शुक्ला…

Jabalpur पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने थाना गोसलपुर, सिहोरा, मझोली, कटंगी, बेलखाडू पहुंचकर मोहर्रम एवं श्री गणेश उत्सव पर्व को लेकर की गयी तैयारियों के सम्ंबध में की चर्चा तथा थाने में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के सम्बंध में जरूरी सुरक्षा अपनाने के लिये कहा।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियेां एंव थाना प्रभारियों को मोहर्रम एवं श्रीगणेश उत्सव पर्व को ध्यान में रखते हुये पूर्व में थाना क्षेत्र में सवारी/ताजिया तथा श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना करने वाले आयोजकों की बैठक लेकर सभी को शासन के निर्देश

1- कोई भी धार्मिक कार्य/त्योहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जायेगा।

2- सार्वजनिक स्थलों पर टिपारी/सवारी/ताजिये /श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित नहीं किये जायेंगे। 3- न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जावेगी।

4- किसी भी प्रकार का लंगर/भंडारा/प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से नहीं किया जायेगा।

5-सोशल डिस्टैंस का पालन करते हुये त्योहार घरों पर मनाया जा सकता है, से अवगत कराने हेतु आदेशित किया गया था।

आज पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) थाना गोसलपुर, सिहोरा, मझोली, एवं कटंगी तथा बेलखाडू चौकी पहुंचे एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल एवं एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्रीमति भावना मरावी की उपस्थिति में की गयी तैयारियों के सम्बंध में सम्बंधित थाना प्रभारियों से समक्ष में जानकारी प्राप्त की, तथा शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने हेतु आदेशित किया।

इसके साथ ही भ्रमण के दौरान थाने में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपने ब्रीफ करते हुये कहा कि आप सभी बहुत ही अच्छी ड्यूटी कर रहे हैं, ये लडाई लंबी है, ड्यूटी के दौरान सामाजिक दूरी बनाकर रखे, हर आधा-एक घंटे में सैनेटाईजर का उपयोग करें एवं साबुन पानी से हाथ धोयें, गर्म पानी का गरारा करें एवं गर्म पानी पियें, जब भी घर जायें, पहने हुये कपड़ों को बाहर ही उतार दें, एवं साबुन पानी में भिगो दें तथा साबुन पानी से नहाने के बाद ही घर में प्रवेश करें, इसी प्रकार जब फरियादी थाने आता है मास्क लगाया हुआ हो सुनिश्चित करें तथा उनके भी हाथ साबुन पानी से धुलवायें जायें ।

श्री बहुगुणा ने कहा कि  सभी को मास्क, सैनेटाईजर, ग्लब्ज एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने वाली गलोय, एवं त्रिकूट चूर्ण आदि प्रर्याप्त मात्रा में दिये गये है, का सेवन करते रहें कभी भी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो निःसंकोच बतायें, पूरा पुलिस विभाग आपके साथ है।

Exit mobile version