Latest

पनागर में ऑटो संचालक की मौत पर तोड़फोड़ और पथराव

जबलपुर।पनागर के इमलई गांव में रहने वाले ऑटो संचालक की संदिग्ध हालत में मौत होने पर आक्रोशित ग्रामीणों गुरुवार को पथराव कर दिया। परिजन का आरोप था कि युवक की मौत पुलिस पिटाई में हुई है। मौत के बाद उसका शव फेंका गया है। उग्र भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ भी किया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़े। मृतक के छोटे बेटे अनुज पटेल (17) को हाथ में लाठी लगने से उसकेहाथ में फ्रैक्चर हो गया।

फरार 2 सिपाही सस्पेंड इमलई गांव निवासी शिवाजी पटेल (42) का शव देवरी स्टेशन के पास मिला। परिजन और रिश्तेदार ग्रामीणों के साथ पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि शिवाजी ऑटो लेकर गए थे। दो सिपाहियों ने स्र्पए मांगे थे, नहीं देने पर उन्हें जबरदस्ती साथ ले गए और पीटा। मौत हो जाने के बाद फेंक दिया। इस दौरान ड्यूटी से लापता होने पर दोनों सिपाहियों सचिन जैन और विजय तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button