Site icon Yashbharat.com

पद्मावती बनीं दीपिका के बचाव में उतरीं उमा भारती, कहा ऐसा कि

uma bharati

फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती भी दीपिका के बचाव में आ गईं हैं। उमा भारती ने फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का बचाव किया है और कहा है कि इस फिल्म के लिए अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को दोष देना उचित नहीं है। इस मुद्दे पर लगातार 7 ट्वीट उमा भारती के द्वारा किये गए ।

उमा भारती ने लिखा, ‘फिल्म पद्मावती के संदर्भ में उस फिल्म की अभिनेत्री या अभिनेताओं के बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहिए, उनकी आलोचना अनैतिक होगी।’ आगे उमा भारती ने लिखा, ‘पद्मावती फिल्म के निर्देशक तथा उनके सहयोगी के रूप में उनके स्क्रिप्ट राइटर ही कथानक के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें ही लोगों की भावनाओं और ऐतिहासिक तथ्यों का ध्यान रखना था।’ केन्द्रीय पेयजल मंत्री उमा भारती के मुताबिक उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि सेंसर बोर्ड उन सब बातों का ध्यान रखेगा जिनपर आपत्ति की जा रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे विश्वास है कि उनके जानकारी में भी चारों तरफ से आ रही आशंकाएं एवं आपत्तियां होंगी।’ लेकिन उन्हे इन सबसे उपर दीपिका पर हो रह विवाद की ज्यादा चिंता है

Exit mobile version