पदोन्नति की राह देख रहे चार्जमेन शीघ्र होंगे राजपत्रित अधिकारी

जबलपुर, विशेष प्रतिनिधि। आयुध निर्माणियों में पदोन्नति की राह देख रहे चार्जमेनों को शीघ्र ही उनकी वरिष्ठता के आधार पर राजपत्रित कहे जाने वाले पद कनिष्ठ कार्य प्रबंधक के पद पर पदोन्नति होगी। इसके लिए आयुध निर्माणी बोर्ड में प्रक्रिया प्रारंभ शुरू हो गई है। संभावना है कि नये साल में पदोन्नति की राह देख रहे चार्जमेनों को तोहफा मिल सकता है।
40 आयुध निर्माणियों के करीब डेढ़ हजार चार्जमेन को लाभ
जानकारी के अनुसार विगत अनेक वर्षों से आयुध निर्माणी में कार्यरत चार्जमेन वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। विगत पदोन्नति के दौरान अनेक विसंगतियां आ गई थीं जिसके चलते उन्हें ठीक करने में समय लग गया।
गत दिवस भारतीय राष्ट्रीय अराजपत्रित संघ एनजीएनडीए के राष्ट्रीय समिति के डी के चौधरी ने बोर्ड अधिकारियों से राजपत्रित अधिकारियों की पदोन्नति में आई विसंगतियों को लेकर चर्चा की थी। इसी दौरान चर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि पिछली पदोन्नति के दौरान सन 2006 के चार्जमेन को राजपत्रित अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर दिया गया
लेकिन वहीं सन 2003 के चार्जमेनों को पदोन्नत नही किया गया। इस संबंध में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेकेनिकल ब्रांच में जयादउा रिक्त होने से उसी ब्रांच के चार्जमेनों को पदोन्नति दी गई लेकिन अब सभी ब्रांचों में समानुपात में पदोन्नति दी जाएगी।
अधिकारिक गणना के अनुसार इस बार सभी 40 आयुध निर्माणियों में करीब डेढ़ हजार चार्जमेन अराजपत्रित से राजपत्रित अधिकारी के रूप में कनिष्ठ कार्य प्रबंधक के पद पर पदोन्नत होंगे। बताया जाता है कि इस पदोन्नति के दौरान जबलपुर की आयुध निर्माणियों के करीब डेढ सौ चार्जमेन राजपत्रित अधिकारी के रूप में पदोन्नति पाएंगे।
इसी दौरान चर्चा में यह भी निर्णय लिया गया कि वे कर्मचारी जो मासटर क्राप्ट्स मेन के पद से अराजपत्रित अधिकारी के रूप में चार्जमेन के पद पर पदोन्नत हुए हैं। उन्हें एक वेतनवृद्घि प्रदान की जाएगी।








