मध्यप्रदेश

पत्नी की रिपोर्ट पर गाडरवारा टीआई निलंबित, पुलिस अधीक्षक ने दिए आदेश

Narsinghpur: नरसिहपुर जिले के थाना गाडरवारा टीआई अखिलेश मिश्रा की पत्नी ने श्री मिश्रा के खिलाफ 19 सितम्बर को गाडरवारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उनके पति श्री अखिलेश मिश्रा ने पारिवारिक विवाद करके जबरन बहला फुसलाकर बच्ची को ले गए।

इस रिपोर्ट पर श्री मिश्रा के खिलाफ मामला पंजीबद्व किया गया एंव जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री मिश्रा के कृत्य को गैरजिम्मेदार बताते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन नरसिहपुर अटैच किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम