Latest
Breaking News: पति-पत्नी और बच्चों समेत परिवार के 5 लोगों ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर की खुदकुशी

सुपौल। बिहार के सुपौल से इस वक्त की बड़ी खबर।पति-पत्नी और बच्चों समेत परिवार के 5 लोगों ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर की खुदकुशी
दरअसल जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी वार्ड चार में रहने वाले पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा एक ही कमरे में फंदे से लटके हुए मिले।
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है वहीं फोरेंसिंक टीम का इंतजार किया जा रहा है।








