Site icon Yashbharat.com

पति-पत्नि विवाद के 70 फीसदी मामलोंं में फेसबुक, whatsapp जिम्मेदार

कटनी। सोशल मीडिया ने लोगों के बीच की दूरियों को कम किया। बूढ़े माता-पिता सोशल मीडिया के जरिए हर रोज विदेश या शहर से बाहर रहने वाले अपने बच्चों से बात कर अपना अकेलापन दूर कर रहे हैं। शहर की कई घरेलू महिलाएं सोशल मीडिया की वजह से ही आज सामाजिक कार्यों में सहभागिता कर पा रही हैं।

कई लोगों की जिंदगी को बदलने में सोशल मीडिया ने एक अहम भूमिका निभाई है, वहीं सभी वर्ग के लोगों को एक वर्चुअल वर्ल्ड से जोड़ने वाले सोशल मीडिया ने आज कई जिंदगियों को बर्बाद भी कर दिया है।

कल तक पति-पत्नी के बीच झगड़े के कई कारण होते थे, लेकिन आज एक प्रमुख कारण सोशल मीडिया है। पहले लोगों ने स्मार्टफोन को समझने के लिए अपना वक्त दिया और आज स्मार्टफोन के लिए अपने हर रिश्ते को दांव पर लगा रहे लोग अपनी जिम्मेदारियों को ही नहीं समझ रहे हैं।

रोजाना आधे घंटे से ज्यादा मोबाइल यूज करने से बन रहे एडिक्ट 

– सोशल मीडिया का लगातार यूज महिलाओं और युवाओं को एडिक्ट बना रहा है।

सोशल मीडिया यहां बना बेहतर प्लेटफॉर्म 

70 फीसदी बढ़े घरेलू झगड़े

परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह शक है। सोशल मीडिया में बने फ्रेंड्स से लगातार चैटिंग करना ही उनके बीच में कलह का कारण बन रहा है। इसके चलते महिलाएं अपनी अन्य जिम्मेदारियों को नहीं समझ पा रही हैं। इतना ही नहीं स्मार्टफोन से इतना लगाव हो गया है कि महिलाएं तलाक देने को भी तैयार हैं। इसके अलावा घरों में बच्चों के घंटों फोन पर सक्रिय रहना भी कलह का कारण बन रहा है।

Exit mobile version