Latest

पटियाला में पुलिस पर हमला, ASI का हाथ काटने के बाद गुरुद्वारे में छिपे, कमांडो ने चलाया आपरेशन

पटियाला। पटियाला सनौर रोड पर बनी बड़ी सब्जी मंडी के बाहर मेन गेट पर निहंग सिंहोंं (निहंग सिख) ने पुलिस पर हमला कर दिया। रविवार सुबह करीब 6 बजे हुए इस हमले में एक एएसआइ के हाथ कलाई कटकर अलग हो गई, जबकि थाना सदर इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य मुलाजिम जख्मी हुआ है। घटना के बाद निहंग एक गुरुद्वारे में छिप गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए कमांडो एसएसपी पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू के साथ गुरुद्वारेे के अंदर घुसे। काफी देर तक गोलियों का आवाजें आती रही।

बताया जा रहा है कि कमांडो ने 7 लोगों को काबू कर लिया हैैै। एक निहंग जख्मी हुआ है। गुरुद्वारे में दो महिलाएं भी मौजूद हैं। इससे पहले कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है दोनों महिलाएं पाठ करने लगी। इस वजह से अभी भी अधिकारी मौके पर ही हैंं ताकि पाठ खत्म होने के बाद इन दोनों महिलाओं को भी गिरफ्तार किया जा सके।

एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एक गाड़ी में सवार होकर करीब 5 निहंग सिंह सब्जी मंडी पहुंचे थे। यहां सब्जी मंडी के स्टाफ ने इन लोगों की गाड़ी को रोककर कर्फ्यू पास के बारे में पूछा था, ताकि मंडी में बेवजह भीड़ न हो। पास न होने पर इन लोगों ने सब्जी मंडी के स्टाफ के साथ झगड़ा करते हुए पुलिस की नाकाबंदी पर लगा बैरिकेड तोड़ गाड़ी भगाने की कोशिश की। इसके बाद बाद मुलाजिमों ने इनकी गाड़ी को घेर लिया।

गुस्साए निहंग तलवार लेकर पुलिस पर हमला कर इन्हें जख्मी करने के बाद मौके से फरार हो गए। निहंग सिंह बलबेड़ा एरिया में बने गुरुद्वारा खिचड़ी साहब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वह घटना के बाद गुरुद्वारे में छिप गए। पुलिस अधिकारी पीछा करते हुए इस गुरद्वारे में पहुंच गए। पुलिस पार्टी निहंग हमलावरों को सरेंडर करने के लिए चेतावनी देती रही। एडीजीपी राकेश चंद्र और कमांडो फोर्स भी मौके पर पहुंची। एडीजीपी खुद कमान संभाले रहे। पटियाला जोन के आइजी जतिंदर सिंह मौके पर पहुंचेेे। उन्होंने भी सरेंडर के लिए चेतावनी दी, लेकिन डेरे में बने गुरुद्वारा साहिब के अंदर से निहंग पुलिस को गालियां देते हुए धमकियां देते रहे। इसके बाद कमांडो नेे मोर्चा संभाला।एएसआइ पीजीआइ रेफर

घटना के बाद जख्मी को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कलाई कटने से जख्मी हुए एएसआइ की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम