jabalpur

पटाखों की दुकानें तो सज गई पर सुरक्षा के इंतजाम नदारद 

जबलपुर, यभाप्र। स्थानीय शहीद स्मारक गोलबाजार परिसर में पटाखों की करीब सवा सौ दुकानें लगी हैं। लोग  खरीददारी के लिए भी उमडऩे लगे हैं।  लेकिन जिस तरह से पटाखों की दुकानों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए, वे नहीं हैं।   हालांकि दुकान लगने के बाद नगरनिगम ने फायरब्रिगेड जरूर मौके पर खड़ी कर दी हैं। वहीं दुकानदारों को दिए गए लाइसेंस में सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए कहा गया है, लेकिन लाइसेंस शर्तो के मुताबिक सुरक्षा के इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि हर बार देखा गया है कि अधिकतर दुकानदारों ने जितने पटाखे अपनी दुकानों पर रखे हैं, उससे ज्यादा पटाखे घरों पर रखे हुए हैं। साथ ही बस्तियों में अवैध रूप से पटाखे बनाने की फैक्टरी भी चल रही हैं, लेकिन इस बार प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की है।
यह हैं लाइसेंस की शर्ते
. हर दुकान के बीच में 10 फीट की दूरी होनी चाहिए।
. हर दुकान पर रेत से भरी बाल्टियां होनी चाहिए।
.एक पंक्ति की दुकान में एक जगह पर मास्टर स्विच व
. बिजली के तार लटके नहीं होना चाहिए।
यह हो रहा है
. पटाखा दुकानों के लिए जगह का आवंटन नियमानसुार
. बिजली की आपूर्ति के लिए मास्टर स्विच व ब्रेकर नहीं
. किसी भी दुकान पर रेत की बाल्टी आदि को नहीं रखा

Leave a Reply

Back to top button