इंदौर। शहर के श्रीनगर कांकड़ इलाके में रहने वाले पटवारी जाकिर हुसैन के घर सहित 6 ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा। अल सुबह लोकायुक्त की टीम ने जैसे ही हुसैन के घर दस्तक दी वे सभी घबरा गए थे। टीम घर में दस्तावेजों के साथ कैश और ज्वेलरी की जांच कर रही है। टीम की कार्रवाई अभी जारी है, इसके बाद ही खुलासा हो पाएगा कि पटवारी के घर क्या मिला। जानकारी के मुताबिक जाकिर हुसैन के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायतें मिली थी। हुसैन 2005 में जाकिर हुसैन पटवारी बना था, महज 18 सालों में उसने करोड़ों रुपए कमा लिए। लोकायुक्त की टीम ने शाजापुर में हुसैन के मामा सादिक के घर पर भी कार्रवाई की है।
पटवारी के घर लोकायुक्त पुलिस का छापा, मिली करोड़ों की प्रॉपर्टी
