उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

पटना में PM मोदी के लिए बोले ओवैसी: तालिबान काे घोषित करें आतंकी, कहा- यूपी में सौ सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

पटना। Bihar Politics ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार (Narendra Modi Government) में दम है, तो तालिबान (Taliban) को आतंकी (Terrosist) घोषित करें। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) के ‘अब्बाजान’ (Abbajaan) वाले बयान पर कहा कि योगी झूठ बोलते हैं। वे सोचते हैं कि इससे वे अपनी गिरती साख को उठा लेंगे। ओवैसी ने कहा कि सीमाचंल (Seemanchal) क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने पत्र जारी कर आम जनता से अपील की है कि वे सीमावर्ती गांवों में अवैध घुसपैठियों एवं संदिग्‍धों की जानकारी दें। आवैसी ने क्षेत्र विशेष को चिह्नित कर जारी इस फरमान पर आपत्ति दर्ज की है। औवेसी ने इसे बिहार सरकार द्वारा चोर-दरवाजे से एनआरसी लागू करने की कोशिश बताया है। उल्‍होंने कहा कि एआइएमआइएम का विस्‍तार बिहार में अब सीमांचल के बाहर भी होगा।

अफगानिस्तान में तालिबान के आने से मजबूत होंगे पाकिस्तान-चीन

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के आने से पाकिस्तान-चीन मजबूत होंगे। यह भारत के लिए फिक्र की बात है। नरेंद्र मोदी की सरकार को तालिबान को आंतकी घोषित करना चाहिए। यूएपीए की सूची में तालिबान को डाले।

‘अब्बा जान’ वाले बयान को ले योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘अब्बा जान’ वाले बयान पर ओवैसी ने उनपर निशाना साधा। योगी ने रविवार को यूपी के कुशीनगर में एक कार्यक्रम में 2017 के पहले लोगों को राशन नहीं मिलने की चर्चा करते हुए कहा था कि तब ‘अब्बा जान’ कहे जाने वाले लोग राशन को खा जाते थे और कुशीनगर का राशन नेपाल व बांग्लादेश जाता था। ओवैसी ने इसपर योगी से पूछा कि ‘अब्बा’ के बहाने किन वोटों का ध्रुवीकरण किया जा रहा है बाबा? अगर काम किए होते तो ‘अब्बा-अब्बा’ चिल्लाने की नौबत नहीं आती।

योगी को झूठ बोलने की आदत, गिरती साख को नहीं उठा पाएंगे

ओवैसी ने कहा कि प्रदेश के मुसलमानों की साक्षरता-दर सबसे कम है, मुस्लिम समुदाय के बच्चों का स्‍कूल ड्राप-आउट सर्वाधिक है। मुस्लिम बहल क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज नहीं खोले जाते हैं। योगी आदित्‍यनाथ पर तंज कसते हुए उन्‍होंने यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों के विकास के लिए केंद्र सरकार से ‘बाबा की सरकार’ को मिले 16207 लाख रुपयों में से केवल 1602 लाख ही खर्च किए गए। यहां तक कि साल 2017-18 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत केवल 10 मुसलमानों को हीं घर दिए गए। देश के गंभीर रूप से कुपोषित नौ लाख बच्‍चों में से चार लाख बच्चे तो केवल यूपी से हैं। यही हाल स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का है। योगी को झूठ बोलने की आदत है। वे सोचते हैं कि इससे वे अपनी गिरती साख को फिर से उठा पाएंगे।

मुसलमानों का वोट नहीं मिलने पर ही क्यों उठाई जाती ऐसी बात

खुद को बीजेपी का गोलकीपर कहे जाने पर ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में वे नहीं लड़े तो क्यों नहीं बीजेपी हारी? उन्होंने कहा कि अगर यादव राष्‍ट्रीय जनता दल को, कुर्मी जनता दल यूनाइटेड को और ब्राह्मण बीजेपी-कांग्रेस को वोट नहीं देते हैं तो सवाल क्यों नहीं उठाया जाता है? मुसलमानों का वोट नहीं मिलने पर ही ऐसी बात क्यों उठाई जाती है? क्या मुसलमान कैदी हैं?

यूपी में सौ सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की हो रही तैयारी

ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में सौ सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। अभी गठबंधन तय नहीं है। मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद को टिकट देने पर कहा कि ऐसे सवाल जेडीयू व बीजेपी से सवाल क्यों नहीं? प्रज्ञा ठाकुर दूध की धुली हैं क्या? जेडीयू के कितने सासंदनों पर क्रिमिनल केस हैं?

बिहार की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर ओवैसी ने कहा कि अभी फैसला इसपर नहीं हुआ है।

Back to top button