FEATURED

पंजाब में गुरुद्वारे में बच्ची से ग्रंथी ने की अश्लील हरकतें, लोगों ने रस्सी से बांधकर पीटा, Video Viral

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले में स्थित गांव नंदगढ़ कोटड़ा में गुरुद्वारे के ग्रंथी ने माथा टेकने आई 9 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। इसके बाद पीड़ित बच्ची ने मामले की जानकारी अपने परिजनों व गांव के लोगों को दी। इसके बाद गांव के लाेगों ने गुरुद्वारे पहुंचकर ग्रंथी को पकड़ रस्सी से बांधकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्रंथी के साथ मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। थाना बालियांवाली पुलिस ने आरोपित ग्रंथी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना शनिवार शाम की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम