पंचायतों में बदलाव लाना है तो सरपंच मोना जैसी हो लगन, CM शिवराज ने भी की तारीफ़

नरसिंहपुर Narsinghpur । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत सड़ूमर में सरपंच मोना कौरव द्वारा कराए गए कार्यों की जमकर सराहना की। शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करीब छह मिनट बात करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भवन, तालाब का पुनर्निर्माण और गोशाला भी सुंदर दिख रही है, व्यायाम शाला-पुस्तकालय भी है। सभी सरपंचों में अपनी पंचायतों को आदर्श बनाने के लिए ऐसी लगन होना चाहिए। ये बदलाव केवल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नहीं ला सकते। हम तो पैसा भेज सकते हैं। उसका बेहतर इस्तेमाल करना आपका काम है।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रदेश के तीन सरपंचों, चयनित संभाग से एक-एक जनपद सदस्यों और दो-दो जिला पंचायत सदस्यों से संवाद किया। जबलपुर संभाग से नरसिंहपुर जिले के सड़ूमर ग्राम पंचायत की सरपंच मोना कौरव से बात की। मुख्यमंत्री ने मोना के कार्यों को खुलकर सराहा।
मोना ने कहा कि मामाजी, अब मेरा लक्ष्य स्मार्ट पंचायत बनाने का है। मैंने आपको प्रपोजल भी भेजा है। इस पर मुख्यमंत्री ने पूछा कि बताइए क्या योजना है। मोना ने स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य की प्राथमिकताएं बताकर कहा कि बजट मिल जाएगा तो मेरी पंचायत मप्र की स्मार्ट पंचायत बन जाएगी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंस में जिला पंचायत एसीईओ सतीशचंद्र अग्रवाल, मनरेगा के संदीप खरे ने सरपंच के कार्यों की जानकारी रखी







