
क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एरडर्न प्रेग्नेंट हैं और बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। डिलीवरी से पहले उन्होंने पीएम पद की पूरी जिम्मेदारी डिप्टी पीएम को सौंप दी हैं। जोसिंडा दुनिया की दूसरी ऐसी महिला हैंं, जो प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए मां बनने जा रही हैं। पहली बार यह उपलब्धि पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहते बेनजीर भुट्टो ने हासिल की थी। 37 साल की जेसिंडा पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री बनी थीं।
बता दें, बेनजीर भुट्टो ने 1990 में प्रधानमंत्री रहते 25 जनवरी को बेटी असीफा को जन्म दिया था। बेनजीर भुट्टो और आसिफ अली जरदारी की यह दूसरी संतान थी। इससे पहले विपक्ष में रहते हुए बेनजीर ने 21 सितंबर 1988 को बेटे बिलावल को जन्म दिया था। इसके तीन माह बाद ही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव जीता और भुट्टो प्रधानमंत्री बनीं। मालूम हो, 27 दिसंबर 2007 को भुट्टो की हत्या कर दी गई थी।
जेसिंडा ने जनवरी में किया था खुशखबरी का ऐलान
जेसिंडा ने जनवरी 2018 में इस खुशखबरी का ऐलान किया था। तब उन्होंने कहा था कि ये चौंकाने वाली खबर है, पर वे और उनके पति क्लार्क गेफोर्ड बेहद खुश हैं।
जेसिंडा ने यह भी कहा था कि वह बच्चे के जन्म के बाद छह माह का अवकाश लेंगी। उस समय डिप्टी पीएम सारा कार्यभार संभालेंगी और वह फोन पर उपलब्ध रहेंगी।
जेसिंडा मातृत्व और कार्यस्थल को एक साथ मैनेज करने के लिए तैयार हैं। बच्चे के जन्म के बाद वे काम पर जरूर लौटेंगी।
-
फ्लाईदुबई कॉकपिट हमला: भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी से टला 9/11 जैसा बड़ा आतंकी हादसा; जानें क्या थे वे 37 सेकंड और इमरजेंसी कोड्स का गणित -
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक: कुनार और हेलमंद में 3 रिहायशी मकान तबाह, महिलाओं-बच्चों समेत 9 की मौत, 11 घायल -
दुबई-तेल अवीव फ्लाइट ड्रामा में बड़ा मोड़: अब आतंकी हमले व 9/11 जैसी साजिश का शक, ओमान के पायलट ने विमान पर कब्जे की कोशिश की -
दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग: दो पायलटों के झगड़े से मचा हड़कंप, हाईजैक का बज गया था अलार्म -
“ऐसे वापस मत जाना…”: अफगान पत्रकार ने तालिबान पर घेरा तो भड़के पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, किया विवादित इशारा -
म्यांमार सेना का हवाई हमला: रखाइन में बाजार के पास गिरे बम, 49 लोगों की मौत, अराकान आर्मी ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी -
“AI अब AI नहीं, ‘SI’ है”: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला; नाम बदलकर रखा ‘सुपर इंटेलिजेंस’ -
रूस: परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम Tu-95 बमवर्षक विमान क्रैश, क्रू के 6 सदस्यों की मौत -
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हायजैक की आशंका- इमरजेंसी कोड के बाद सऊदी अरब की तरफ मुड़ा विमान, इजरायल ने फाइटर जेट्स किए रवाना -
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: बडगाम मुठभेड़ में लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी ‘फौजी मूसा’ ढेर -
मुज्तबा ख़ामेनेई की गैरमौजूदगी में 6 सदस्यीय ‘सुपर टीम’ चला रही है देश; जानें इस कमिटी में कौन-कौन शामिल -
अमेरिका का बड़ा फैसला: दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर नहीं लगेगा Ad Valorem टैरिफ, भारत समेत 20 देशों को राहत -
एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है, हद है”: न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की धृष्टता पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर का करारा पलटवार -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’ -
उत्तर कोरिया: 2017 के सबसे बड़े परमाणु परीक्षण के बाद से दहल रहा ‘माउंट मंटाप’, बढ़ीं भूकंपीय गतिविधियां -
भारतीय महिलाएं रसोई में बिताती हैं रोज़ाना 3.5 घंटे: जानिए रसोई के काम में भारत, चीन, अमेरिका और रूस का हैरान करने वाला अंतर -
दिल्ली पुलिस और गुजरात क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 12 करोड़ की पाकिस्तानी हेरोइन के साथ लॉरेंस-गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार -
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका: कोहाट की मस्जिद में ब्लास्ट, कई नमाजी घायल -
कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरा पत्र: ‘5 हजार गुर्गे होने का दावा’; CBSA ने डिपोर्टेशन अभियान किया तेज
