Friday, May 15, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

नोरा फतेही ने फिर बढ़ाया पारा, व्हाइट ड्रेस में नजर आया हॉट अंदाज

अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम उन सितारों की लिस्ट में शुमार है, जिन्होंने अपनी दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है। नोरा ने अपने डांस से सभी का दिल जीता और अपने लिए एक खास मुकाम बनाया है। नोरा अपने डांस के साथ ही साथ अपने हॉट अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। नोरा अक्सर अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं।

व्हाइट ड्रेस में नोरा ने ढाया कहर
नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में नोरा ने व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है, जहां वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक ओर जहां तस्वीर में नोरा का स्वैग दिख रहा है तो वहीं वो काफी हॉट भी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ नोरा ने कैप्शन में लिखा, ‘तुम मेरी ओर ऐसे देख रहे हैं, जैसे मैंने तुम्हारे लिए और कोई रास्ता ही नहीं छोड़ा।’

 

भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आईं नोरा
बता दें कि नोरा ने कई डांस वीडियोज में अपना दम दिखाया है। बैक टू बैक हिट सॉन्ग्स देने के चलते नोरा को हिट मशीन भी कहा जाता है। वहीं बता दें कि अपने डांस के साथ ही नोरा बतौर अभिनेत्री भी अपना दम दिखा चुकी हैं। नोरा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ स्ट्रीट डांसर, सलमान खान के साथ भारत में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही नोरा कुछ वक्त पहले अजय देवगन की फिल्म ‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आई थीं।

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम