नेवी के जवानों ने समुद्री लुटरों के मंसूबों पर फेरा पानी
अदन की खाड़ी में शुक्रवार को एक भारतीय जहाज पर समुद्री लुटरों ने हमला बोल दिया लेकिन समय रहते नेवी के कमांडोज ने उनकी कोशिश को विफल कर दिया। समुद्री लुटरों ने भारतीय झंडा लगे मालवाहक जहाज एमवी जग अमर पर हमला कर दिया था। जिसके बाद चुपके से भारतीय नेवी का जहाज आईएनएस त्रिशुल वहां पहुंच गया और समुद्री लुटरों की कोशिश को नाकाम कर दिया। नेवी ने एक एके-47 और 27 राउंड के साथ एक मैगजीन बरामद की है। 12 समुद्री लुटेरे एक छोटी नाव में सवार थे, उनके पास से एक लंगर और सीढ़ी भी बरामद की गई है। नेवी के कमांडोज ने एमवी जग अमर जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। नौसैनिक सूत्रों ने बताया, 12 संदिग्ध जलदस्युओं को पकड़ने के लिए नौसेना विशेष बल का अभियान जारी है।


‘ Click here https://sogou-shurofa3.com You’ve created a narrative that is both informative and engaging.