निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ 28 सितम्बर को बंद, अभिवावक हुए लामबंद

कटनी। कोरोना संक्रमण काल में भी निजी स्कूलों की मनमानी लगातार जारी है।

अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव डाला जा रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर कतिपय निजी स्कूल अभिभावकों से अनुचित फीस की मांग कर रहे हैं।

बच्चों का नाम स्कूल से काटने की बात भी कही जा रही है। कुछ स्कूल ऐसे हैं, जो ऑनलाइन पढ़ाई नहीं करवाने के बावजूद फीस वसूलने में लगे हुए है।

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक कल्याण संघ लगातार आवाज बुलंद कर रहा है।

अभिभावक कल्याण संघ एवं पेरेंट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर 28 सितम्बर सोमवार को भारत बंद-मध्यप्रदेश बन्द का आव्हान किया गया है।

अभिभावक कल्याण संघ ने शहर के समस्त दुकानदारो, व्यपारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि एक दिन सोमवार 28 सितंबर 2020 को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सहयोग प्रदान करें।

यदि आपको लगता है कि स्कूल द्वारा मनमानी की जा रही है ल। बिना पढ़ाई की हमे फीस देना पड़ रही है। अगर यह गलत है तो सहयोग करे और ये आवाज़ सरकार तक पहुंचाए।

Exit mobile version