Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatest

नाबालिग को फिर एक ऑटो चालक ने बनाया हवस का शिकार, कटनी के समीप ग्राम पूँछी में शर्मनाक वारदात

कटनी। कटनी जिले में फिर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि यह घटना भी एक ऑटो चालक द्वारा घटित की गई।

गौरतलब है कि कटनी में भी एक माह पूर्व ऑटो चालक ने एक मासूम से ज़्यादती की थी जिसके बाद अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी। मामला जिले से कुछ दूरी पर बसे ग्राम पूँछी का है। विजयराघवगढ़ थाना में इसकी शिकायत की गई जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पूछी निवासी एक किशोरी के साथ अलापा मंदिर समीप ऑटो चालक द्वारा नाबालिक के साथ नशे में दुष्कर्म किया गया।

किशोरी कुछ मानसिक रूप से कमजोर बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी के पिता किसी काम से कटनी आये थे। किशोरी सड़क पर खड़ी थी तभी वहां से लालजी कोल उम्र 30 वर्ष नामक ऑटो चालक गुजरा तथा लड़की से जाने के लिए पूछा। चूंकि लड़की मानसिक तौर पर कुछ कमजोर थी लिहाजा उसने बताया कि उसके पिता कटनी गए हैं। यह सुनकर लालजी ने उसे कटनी पिता के पास पहुंचाने का प्रलोभन दिया और ऑटो में बैठा लिया। आगे जाकर अलापा मन्दिर  के पास उसने किशोरी को हवस का शिकार बनाया। किसी तरह भाग कर लड़की अपने घर पहुंची और अपनी मां से घटना बताई जिसके बाद मां पीड़िता को लेकर विगढ़ थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

लड़की के अनुसार ऑटो चालक शराब के नशे में था। ऑटो चालक की पहचान कर ली गई है। वह कैमोर का रहने वाला है तथा कैमोर कटनी के बीच ऑटो चलाता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply