नाज है तुम पर, DCP पिता ने जब SP बेटी को किया सैल्यूट

2018 9image 13 09 496964920sidhusharma ll

अजब अजब डेस्‍क। पिता का सीना गर्व से उस समय ज्यादा चौड़ा हो जाता है जब बेटी किसी अच्छे ओहदे पर अपनी जगह बना ले। हर मां-बाप की इच्छा होती है कि उनके बच्चे सरकारी पद पर कार्यरत हो। अगर उनका बच्चा पिता से भी ऊंचे ओहदे पर हो तो इससे ज्यादा खुशी की कोई और बात हो ही नहीं सकती। आज हम जिस पिता और बेटी की बात कर रहे हैं,उनका नाम है डीसीपी ए. आर. उमा महेश्वर शर्मा और एसपी बेटी सिंधू शर्मा।
बता दें कि तेलंगाना के मल्कागिरी में पिता डीसीपी जब एसपी के सामने आए तो उन्होने उसे सैल्यूट किया। डिपार्टमेंट में अपने सीनियर को सैल्यूट करना तो आम है लेकिन यह बात उस समय खास बन गई जब पिता ने बेटी को ड्यूटी पर सैल्यूट किया। पिछले तीन दशकों से डीसीपी ए. आर. उमा महेश्वर शर्मा पुलिस डिपार्टमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं,उनकी बेटी सिंधू शर्मा ने चार साल पहले ही यह डिपार्टमेंट ज्वाइन किया था जो 2014  बैच की आइपीएस ऑफिसर हैं। जब किसी काम के दौरान दोनों आमने सामने आए तो पिता ने बेटी को अपनी सीनियर होने के नाते सैल्यूट किया।


इस बात को लेकर पिता बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं कि उनकी बेटी उनसे बड़ी पोस्ट पर है। पहली बार दोनों एक जिले में इकट्ठे काम कर रहे हैं। वहीं, पिता 2019 को रिटायर होने वाले हैं। इस बारे में सिंधू शर्मा का कहा ‘मैं बहुत खुश हूं, हमारे लिए साथ काम करने का यह बहुत अच्छा मौका है।’

Exit mobile version