
न्यूज डेस्क। ऑनलाइन ऑडरिंग और फूड डिलिवरी प्लेटफार्म जोमैटो अपने कर्मचारियों को 26 हफ्ते का पितृत्व अवकाश देने का ऐलान किया है.बिना पैसा कटे मिलेगी 26 हफ्ते की पैटरनिटी लीव, इस कंपनी ने किया ऐलान बिना पैसा काटे ये कंपनी देगी 26 हफ्ते की पटेर्निटी लीवऑनलाइन ऑडरिंग और फूड डिलिवरी प्लेटफार्म जोमैटो ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की है. इस घोषणा में उसने अपने कर्मचारियों को 26 हफ्ते का पैटरनिटी लीव (पितृत्व अवकाश) देने की बात कही है. आपको बता दें कि सरकारी नियमों के मुताबिक अभी मातृत्व अवकाश ही 26 हफ्ते का मिलता है. जोमैटो भारत की पहली ऐसी कंपनी होगी जो 26 सप्ताह का पितृत्व अवकाश देगी.
जोमैटो के अलावा फर्नीचर की दिग्गज वैश्विक कंपनी आइकिया एक और कंपनी है जो अपने कर्मचारियों को छह महीने की पेड पितृत्व अवकाश प्रदान करती है. हालांकि, भारत की ज्यादातर जानी-मानी कंपनियां कर्मचारियों को केवल दो सप्ताह का ही पितृत्व अवकाश प्रदान करती हैं. इसके साथ ही माता-पिता बनने वाले ऑन रोल कर्मचारी को प्रति बच्चे 1,000 डॉलर (मौजूदा विनिमय दरों पर लगभग 69,000 रुपये) देती हैं.
जोमैटो संस्थापक ने पत्र में लिखी ये महत्वपूर्ण बातें
जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपेंद्र गोयल ने सोमवार को एक ब्लॉग लिखकर इस बात की जानकारी दी. जोमैटो संस्थापक ने लिखा है कि मुझे लगता है कि नए बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने को लेकर महिला और पुरुषों के लिए छुट्टियों की अलग-अलग व्यवस्था बहुत असंतुलित है. उन्होंने कहा कि सरकार के नियमानुसार हम दुनियाभर में अपनी महिला कर्मचारियों को 26 हफ्ते का वेतनशुदा मातृत्व अवकाश दे रहे हैं. हम अपने पुरुष कर्मचारियों को भी यही सुविधा प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, यह योजना नए बच्चे को जन्म देने वाले अभिभावकों के अलावा सेरोगेसी, गोद लेने या समान लिंग के जीवनसाथियों के अभिभावक बनने वालों को भी उपलब्ध होगी.








