अजब गजबLatestव्यापार

1 रुपये में ब्रांडेड जूते! ऑफर सुनते ही उमड़ी हजारों की भीड़

Screenshot 20260309 132753 Chrome1 रुपये में ब्रांडेड जूते! ऑफर सुनते ही उमड़ी हजारों की भीड़।
केरल के कोझिकोड शहर में एक अनोखा ऑफर अचानक अफरातफरी का कारण बन गया। एक जूते की दुकान द्वारा प्रीमियम ब्रांडेड जूते सिर्फ एक रुपये में देने की घोषणा के बाद रविवार को हजारों युवा सड़क पर उतर आए। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

1 रुपये में ब्रांडेड जूते! ऑफर सुनते ही उमड़ी हजारों की भीड़

कोझिकोड के मननचिरा इलाके में स्थित ‘ट्रेंड्स फैक्ट्री’ नामक जूते की दुकान के मालिक ने सोशल मीडिया पर ऑफर दिया था कि उद्घाटन के मौके पर एक रुपये का पुराना नोट लेकर आने वाले पहले 100 लोगों को ब्रांडेड जूते मात्र एक रुपये में दिए जाएंगे। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

इसके बाद कोझिकोड ही नहीं, बल्कि वायनाड, मंगलौर और त्रिशूर जैसे पड़ोसी इलाकों से भी लोग जूते लेने के लिए पहुंचने लगे। एक युवक ने बताया कि वह सुबह 2:30 बजे ही दुकान के बाहर पहुंच गया था, लेकिन तब तक सड़कें लोगों से भर चुकी थीं।

सुबह करीब 7 बजे तक इलाके में करीब 20 हजार युवकों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दुकान खुलते ही लोग अंदर घुसने के लिए दौड़ पड़े और एंट्री गेट पर भगदड़ की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन जब लोग नहीं माने तो हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई युवक घायल भी हो गए।

पुलिस ने जन सुरक्षा को खतरे में डालने और बिना अनुमति इतना बड़ा आयोजन करने के आरोप में दुकान मालिक समेत आठ कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि उचित सुरक्षा और अनुमति के बिना दुकान को दोबारा नहीं खोला जाएगा।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि