Latest

IT की गुगली में बुरे फंसे सिद्धू,2 बैंक खाते सील, जानिये माजरा

चंडीगढ़ः क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद से सिद्धू लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।  कपिल शर्मा शो को लेकर विवादों में रहे सिद्धू अब आयकर विभाग के हत्थे चढ़ गए हैं। खबर है कि आयकर विभाग ने उनके दो खातों को सीज कर दिया है। सिद्धू पर आरोप है उन्होंने कई चीजों में पूरा टैक्स अदा नहीं किया है।

एक टीवी चैनल द्वारा दी गई जानकारी अनुसार सिद्धू ने अपने रिटर्न में कपड़ों पर 28 लाख, यात्रा पर 38 लाख से ज्यादा, फ्यूल पर करीब 18 लाख, स्टाफ की सैलरी पर 47 लाख से ज्यादा का खर्च दिखाया है। हालांकि, सिद्धू ने इन आरोपों को नकार दिया है।  यह भी कहा जा रहा है कि 14 फरवरी को इनकम टैक्स विभाग ने 2 खातों को सीजकर करीब 58 लाख रुपए रिकवर कर लिए हैं। विभाग की तरफ से सिद्धू को 3 बार नोटिस भी भेजा जा चुका है। हालांकि सिद्धू का दावा है कि उन पर कोई देनदारी बकाया नहीं है। वहीं आप नेता सुखपाल खैहरा ने सिद्धू पर निशाना साधा है।

पहले बीजेपी में थे सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू पहले कई सालों तक भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे है। सिद्धू भाजपा में रहते हुए राहुल गांधी पर कई बार कड़े हमले कर चुके है। सिद्धू ने डॉ मनमोहन सिंह पर भी कई बार तंज कसा था और कहा था कि ये सरदार असरदार नहीं है। लेकिन भाजपा से कांग्रेस में आते ही सिद्धू के सुर बदल गए। कांग्रेस अधिवेशन में उन्होंने डॉ मनमोहन सिंह के बारे में कहा कि ये सरदार असरदार है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply