नरोत्तम का तंज: कमलनाथ जी सुंदरकांड करा रहे हैं, तो दूसरी ओर दिग्विजय सिंह लंकाकांड में व्यस्त
भोपाल
राम मंदिर को लेकर दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि हम अनादि काल से देखते आ रहे हैं कि जब भी कुछ अच्छा होता है तो असुर समस्याएं पैदा करने की कोशिश करते हैं। दिग्विजय सिंह भी ऐसा ही कर रहे हैं।
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के मुहूर्त को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि हिंदू प्रथाओं की अनदेखी की वजह से गृह मंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। साथ ही दिग्विजय सिंह ने यूपी की मंत्री की मौत को भी इसी से जोड़ा था। इसे लेकर बीजेपी आग बबूला हो गई है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कमलनाथ जी सुंदरकांड करा रहे हैं, तो दूसरी ओर दिग्विजय सिंह लंकाकांड में व्यस्त हैं। इतिहास गवाह है कि इतिहास गवाह है कि जब-जब कोई धार्मिक कार्य होता है तो आसुरी शक्तियां विध्न बाधाएं डालतीं हैं। कमोवेश ये उसी तरह की राजनीति है, भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। दिग्विजय सिंह का इस तरह से ट्वीट करना ठीक नहीं है।