Site icon Yashbharat.com

नदी में पानी के बढ़े बहाव से डरा दूल्हा, नाव पर सवार हो शादी के लिए आई दुल्हन

narmada nadi

 कटिहार। शादी की तारीख तय थी। बरात की तैयारियां भी हो गई थीं, लेकिन गंगा में पानी बढ़ा, तो दूल्हे को नाव पर चढ़ने से डर लगने लगा। उसने गंगा पार करने से इन्कार कर दिया। यह खबर लड़की वालों तक पहुंची तो लड़की खुद वर के घर जाने की तैयारी कर ली।

दुल्हन परिजन के साथ नाव पर चढ़कर दूल्हे के घर साहिबगंज जिले के खेलाडीह के लिए रवाना हो गई। मनिहारी (कटिहार, बिहार)के नीमा पोखरी टोला निवासी देवनंदन मरांडी की पुत्री सुनीता की शादी सोमवार को खेलाडीह निवासी कोर्नलिश मरांडी के पुत्र मानवेल मरांडी के साथ होनी है।

स्टीमर सेवा बंद होने के कारण लड़का पक्ष के लोगों ने शादी की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की। लड़का डर रहा है कि कहीं दुर्घटना नहीं हो जाए। लड़की की मां पूनम मरांडी इसके लिए तैयार नहीं थीं। उनका कहना था कि सभी मेहमान पहुंच चुके हैं। परेशानी बढ़ जाएगी।

बात आगे बढ़ी तो सुनीता ने हिम्मत दिखाते हुए कहा कि वह खुद नाव से गंगा पारकर खेलाडीह चली जाएगी। परिजन ने भी उसका सहयोग किया। इसके बाद दुल्हन साज-श्रृंगार कर लगभग 50 मेहमानों के साथ रविवार अपराह्न को खेलाडीह के लिए नाव से रवाना हो गई। नाव पर ही महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं।

Exit mobile version