jabalpur
नगर निगम जबलपुर के वार्डों का आरक्षण 30 को

जबलपुर। नगर पालिक निगम जबलपुर के वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया 30 सितंबर को प्रात: 11.30 बजे से राइट टाउन स्थित मानस भवन में संपादित होगी।
कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी कर्मवीर शर्मा ने कहा है कि आरक्षण प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहने के इच्छु्क व्यसक्ति तय समय, दिन व स्थाकन पर मौजूद रहे सकते हैं। आरक्षण की प्रक्रिया उपस्थित नागरिकों के समक्ष संपन्नक की जायेगी।








