jabalpur

नगर निगम को मिले तीन नए सहायक आयुक्त,

महापौर डॉ श्रीमती स्वाती सदानंद गोडबोले ने श्री संभव मनु अयाची, को प्रदान किया नियुक्ति पत्र,

जबलपुर । नगर निगम को तीन नए सहायक आयुक्त मिले, जिसमें एक सहायक आयुक्त श्री संभव मनु अयाची ने महापौर डॉं. श्रीमती स्वाती सदानंद गोडबोले से नियुक्ति आदेश प्राप्त कर कार्य प्रारंभ किया, शेष दो सहायक आयुक्त क्रमश: कु. अंकिता जैन एवं श्री वेदप्रकाश चौधरी भी शीघ्र कार्यभार संभालेगें। इस अवसर पर महापौर डॉं. श्रीमती गोडबोले ने बताया कि नए तीन सहायक आयुक्तों की नियुक्ति से अब शहर विकास के कार्यो में और गति आयेगी। उन्होंने सहायक आयुक्त श्री संभव मनु अयाची को नियुक्त आदेश प्रदान करते समय शुभकामनाएॅं दी और संस्था के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। इसी प्रकार महापौर ने अन्य दोनो सहायक आयुक्तों के लिए भी शुभकामनाएॅं दी। उल्लेखनी है कि श्री संभव मनु अयाची सहायक आयुक्त, कु. अंकिता जैन, श्री वेदप्रकाश चौधरी के नियुक्ति आदेश निगमायुक्त श्री चन्द्रमौलि शुक्ल द्वारा जारी किया गया है, जिसमें शासन के नियम शर्तो को पालन करते हुए पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन में कार्य करने आदेशित किया गया है। इस मौके पर लोकनिर्माण विभाग के प्रभारी एम.आई.सी. सदस्य श्री कमलेश अग्रवाल, अपर आयुक्त श्री आर.के. शर्मा, स्थापना अधीक्षक श्री नरेश शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Back to top button