नगरीय निकायों को सम्पत्ति कर का निर्धारण करने के निर्देश

yashbharat news

भोपाल, यश भारत। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा सभी नगरीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्ययोजना अनुसार सम्पत्ति कर का निर्धारण करने के निर्देश दिये गए हैं। संचालनालय द्वारा सभी नगरीय निकायों को वार्षिक कार्ययोजना भेजी गयी है।

निकायों से 15 जुलाई तक मकानों की गणना तथा सम्पत्ति का मूल्यांकन किया जाना है। आगामी 30 सितंबर तक सम्पत्ति कर का स्वनिर्धारण फार्म भरा जायेगा तथा निकाय के अधिकृत अधिकारी द्वारा इसकी जाँच की जायेगी डिमांड रजिस्टर 31 जनवरी तक अद्यतन करना होगा

इसे भी पढ़ें-  आचार्य विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस पर जैन समाज ने किया भक्तिमय गरबा,महिलाओं और बच्चों ने भजनों पर दी आकर्षक प्रस्तुतियां, विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाएं सम्मानित