मध्यप्रदेश

धीरज पटेरिया ने किया कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ने का ऐलान

भोपाल: उपचुनाव के ऐलान से पहले मध्यप्रदेश के सियासी ​गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। जहां एक ओर नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी का दौर जोरों पर है, वहीं नेताओं के दल-बदल का भी सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए धीरज पटेरिया ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि धीरज पटेरिया बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

1593259148Dhiraj Pateria

धीरज पटेरिया ने शुक्रवार को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा है कि कांग्रेस में जाने की मेरे पास कई वजह थी, लेकिन कांग्रेस से जाने की एक ही वजह है। हालांकि धीरज ने मीडिया के सामने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वे कांग्रेस पार्टी क्यों छोड़ना चाहते हैं।

गौरतलब है कि बीते ​कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने और कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने का दौर लगातार जारी है। कल भी 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री बाला बच्चन की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम