jabalpur

धान चोरी के आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर। सिंहोरा थानान्र्तगत धान चोरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 दिसंबर को धनगवॉ निवासी नीरज असाटी उम्र 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह कृषि उपज मण्डी मे गल्ले का व्यापार करता है, मण्डी मे उसने 1000 बोरी धान खरीदकर रखा है, आज दोपहर 1 बजे जब वह मण्डी आया तो देखा कि रैक से 4 बोरी धान गायब थी। तभी पास में ओमप्रकाश जोहरवानी ने बताया उनकी लॉट मे रखी 4 बोरी धान गायब है। कोई अज्ञात चोर उसकी एवं ओमप्रकाश जोहरवानी की 4-4 बोरी धान चुरा ले गया है। आसपास पल्लेदारों से पतासाजी की तभी ज्ञात हुआ कि सचिन चौधरी आटो एमपी 21 आर 2242 मे धान की बोरी लोड कर रहा है जाकर देखा तो आटो मे 4 बोरी धान रखी थी जो उसकी लाट से चुराई हुई धान थी सचिन ने पूछने पर बताया कि 4 बोरी और धान एक व्यापारी की दुकान के सामने उतारकर रखना बताया एवं बताया राकेश के साथ मिलकर धान की बोरियॉ चुराकर आटो मे लोडकर बेचने की फिराक में थे , दुकान के सामने 4 बोरियॉ रखी मिली आटो मे लोड बोरियो मे उसकी मार्क एनपीसी एवं दुकान के सामने मिली बोरियो मे ओमप्रकाश का मार्क जेएल डला हुआ है। धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर सचिन चौधरी से चुराई हुई धान की बोरी 8 एवं राकेश से आटेा एमपी 21 आर 2242 को जप्त करते हुये आरोपी सचिन चौधरी उम्र 28 वर्ष एवं राकेश उम्र 32 वर्ष दोनो निवासी वार्ड न. 1 सिहोरा को गिरफ्तार कर और भी प्रकरणो मे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Back to top button