देवास में चोरों के हौंसले बुलंद, अब निशाने पर हैं बैंक

देवास : देवास में चोरो के हौंसले इतने बुलंद है, कि अब वो बैंक को भी निशाना बनाने में भी नहीं चूक रहे हैं। चोरों को अब पुलिस का खौफ भी नहीं बचा है। ताज़ा मामला जिले के सतवास थाना क्षेत्र के बाई जगवाड़ा गांव का है, जहां पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गांव में स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा के ताले तोड़कर खिड़की से बैंक में एंट्री करके चोरी करने का प्रयास किया।
लेकिन समय पर बैंक का अलार्म बज गया और पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जिससे अज्ञात बदमाश चोरी करने में असफल रहे और भाग गए। बदमाशों की यह करतूत बैंक में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रही है।

