देवास में चोरों के हौंसले बुलंद, अब निशाने पर हैं बैंक

atm cut 08 07 2018

देवास : देवास में चोरो के हौंसले इतने बुलंद है, कि अब वो बैंक को भी निशाना बनाने में भी नहीं चूक रहे हैं। चोरों को अब पुलिस का खौफ भी नहीं बचा है। ताज़ा मामला जिले के सतवास थाना क्षेत्र के बाई जगवाड़ा गांव का है, जहां पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गांव में स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा के ताले तोड़कर खिड़की से बैंक में एंट्री करके चोरी करने का प्रयास किया।

लेकिन समय पर बैंक का अलार्म बज गया  और पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जिससे अज्ञात बदमाश चोरी करने में असफल रहे और भाग गए। बदमाशों की यह करतूत बैंक में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रही है।

इसे भी पढ़ें-  40 टन कोयले के नीचे 9 घंटे तक दबा रहा कंडक्टर, घोरचत्र नदी के पास खाई में पलटा ट्रक; रेस्क्यू कर निकाला बाहर